वर्तमान समय में तनाव एक प्रमुख मनोवैज्ञानिक तथा शारीरिक चुनौती के रूप में उभरकर
सामने आया है। आधुनिक जीवन शैली की तीव्रगति, बढ़ती प्रतिस्पर्धा, सामाजिक-आर्थिक दबाव
तथा तकनीकी निर्भरता ने व्यक्ति के मानसिक संतुलन को प्रभावित किया है। तनाव केवल मानसिक
असुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा अनिद्रा जैसी शारीरिक
समस्याओं को भी जन्म देता है। इस संदर्भ में योग, ध्यान तथा स्वदेशी स्वास्थ्य पद्धतियाँ प्रभावी
समाधान के रूप में सामने आती हैं। ये प्राचीन भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग होने के साथ-साथ
आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधानों द्वारा भी प्रमाणित हो चुकी हैं। इस शोध का उद्देश्य यह विश्लेषण
करना है कि ये पद्धतियाँ तनाव नियंत्रण में किस प्रकार सहायक सिद्ध होती हैं।
योग, ध्यान, तनाव प्रबंधन