← Back to Volume 14, Issue 2 शोध ज्ञानान्तिका (Shodh Gyanantika)

पिथौरागढ़ जिले के बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो में शैक्षिक तनाव का अध्ययन

प्रियंका आर्या, डॉ. पारूल बोरा
शोध ज्ञानान्तिका (Shodh Gyanantika) · Volume 14, Issue 2 (2026) · Pages 199-202 · DOI: 10.66302/sg.vol.14.issue.02.34
Download PDF
Views: 3 · Downloads: 0

Abstract

इस अध्ययन का उद्देश्य पिथौरागढ़ जिले के बी0 ए0 प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में शैक्षिक
तनाव के स्तर का निर्धारण करना है। प्रस्तुत अध्ययन में उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जिले के
लक्ष्मण सिंह महर परिसर में अध्ययनरत बी0 ए0 प्रथम वर्ष के 250 विद्यार्थियों को सम्मिलित किया
गया है। यह अध्ययन प्राथमिक आकड़ों पर आधारित है शोधकर्ता द्वारा प्राथमिक आकड़ों को
प्राप्त करने के लिए प्रश्नावली विधि का प्रयोग किया गया है। नमूना चयन सरल यादृच्छिक नमूना
पद्धति द्वारा किया गया है। विद्यार्थियों में शैक्षिक तनाव के स्तर का पता लगाने के लिए अन्वेषक
ने आर. बालाजी राव द्वारा निर्मित एवं मानकीकृत शैक्षिक तनाव मापनी का उपयोग किया गया
अध्ययन के परिणामों से ज्ञात होता है कि लक्ष्मण सिंह महर परिसर में अध्ययनरत बी0 ए0 प्रथम
वर्ष के विद्यार्थियों में शैक्षिक तनाव का स्तर मध्यम है तथा विभिन्न उप-नमूनों में भी यह स्तर
मध्यम ही पाया गया। पुरूष विद्यार्थियों की तुलना में अधिक पाया गया। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों
के अभिभावक शिक्षित है, उनमें तनाव का स्तर अन्य विद्यार्थियों की अपेक्षा अधिक पाया गया।

Keywords

परीक्षा तनाव, शैक्षिक दबाव, मानसिक स्वास्थ्य, चिंता, अवसाद, समय प्रबन्ध

How to Cite

प्रियंका आर्या, डॉ. पारूल बोरा (2026). पिथौरागढ़ जिले के बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो में शैक्षिक तनाव का अध्ययन. शोध ज्ञानान्तिका (Shodh Gyanantika), 14(2), 199-202.