वर्तमान समय में शिक्षा प्रणाली में प्रतिस्पर्धा, अपेक्षाएँ तथा निरंतर मूल्यांकन की प्रक्रिया ने
विद्यार्थियों के जीवन में मानसिक तनाव को एक प्रमुख समस्या बना दिया है। मानसिक तनाव न
केवल विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उनकी शैक्षिक उपलब्धि पर
भी गहरा प्रभाव डालता है। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य सीबीएसई एवं उत्तराखण्ड बोर्ड के
विद्यार्थियों में मानसिक तनाव एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य अंतर्संबंध का तुलनात्मक अध्ययन
करना है। अध्ययन से यह ज्ञात होता है कि दोनों बोर्डों के विद्यार्थियों में तनाव के स्तर तथा
शैक्षिक प्रदर्शन के बीच स्पष्ट संबंध विद्यमान है, हालांकि इसके स्वरूप में कुछ भिन्नताएँ देखने
को मिलती हैं।
मानसिक तनाव, शैक्षिक उपलब्धि